मरूधर बुलेटिन न्यूज डेस्क। जयपुर सीकर हाईवे स्थित नींदड़ मोड़ त्रिवेणी नगर गोंडा की ढाणी में महिला सशक्तिकरण जागरूक अभियान को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। निर्भया स्क्वायड टीम की महिला कमांडो सुशीला व सुनीता चौधरी ने बताया कि सभ्य समाज के लिए जरूरी है कि उसमें रहने वाली महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय, अत्याचार, अपराध एवं शोषण नहीं होना चाहिए।

इसके लिए प्रत्येक समाज व सरकार प्रयास करती है। महिलाओं एवं बालिकाओं को कार्य स्थल पर, सार्वजनिक स्थान पर, घर के बाहर आते जाते समय कई बार अपमान जनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। वहीं हरमाड़ा थाना के देवेंद्र पुनियां ने कहा कि लोगों में यह जागरूकता हो कि हमें महिलाओं की गरिमा एवं सम्मान की रक्षा करनी है। महिलाएं कहीं भी रहें स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए यह अभियान शुरू किया गया है।