राजगढ़ (अलवर) जिरावली गाँव मे रमेश कोली का कोविड पोजिटिव आने के बाद देहांत हो गया। उनके परीवार मे तीन मासुम कन्या व छ: महिने की गर्भवती विधवा पत्नी छोड गये। रमेश बहुत ही गरीब परिवार से था जो साइकिल मैकेनिक के पास हेल्पर का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जिन्होने अपने बच्चियो के पालन पोषण घरेलू खर्च व अपनी बिमारी के लिए लाखो रुपए का कर्जा ले लिया गया। विधवा पत्नी संतोष देवी के ऊपर यह कर्जा का बहुत बडा आर्थिक संकट आजाने के बाद अब कर्जा चुकाने तो बहुत दूर की बात है अपनी बच्चियों का वह अपने घर में होने वाले बच्चे का पालन पोषण करने में भी असमर्थ हो गई है और दर-दर भटकने की नोबत आ गई। इस खबर को सोशल मीडिया पर युवाओं ने सुनकर एक मिशन रमेश चन्द जिरावली चलाया। जिसमें सर्व समाज के सभी समाज सेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग कराया गया। जिसमें कुल 480 सहयोग कर्ताओं ने सहयोग किया।

जिसमें सबसे उच्च सहयोग इक्कीस का नरशीराम रिटायर्ड डी.एफ.ए जिरावली ने किया। मिशन मे कुल सहयोग एक लाख पच्चपन हजार नौ सो आठ का सहयोग हुआ। जिसको आज 13 जून को विधवा संतोष को उनके निवास स्थान पर सोशल मीडिया के सक्रिय सदस्यों ने पूरे विवरण के साथ राशि सौंप दी गई। जिनमे से सर्व समाज के सदस्य व सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ के सदस्यों ने की सहमति से एक लाख बीस हजार की 3 बच्चियों के नाम एफडी कराने का निर्णय लिया। संतोष देवी पैतीस हजार नो सौ आठ को घर खर्च के लिए दे दिया गया।अलेई सरपंच राजेश मीणा व राहुल अलेई ने सभी सहयोग कर्ताओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया। उन्होंने इस परिवार के लिए जो भी सरकार से गरीब परिवार के लिए योजना आएगी उसको अधिक से अधिक दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ के सक्रिय सदस्य प्रकाश दुब्बी, हरिओम भगत, मिठ्ठन खोड़ा, सुनील भाकरी ,दिनेश खोडा,लोकेन्द्र भाटी,सीताराम अनावड़ा, सुखदेवा मास्टर करनावर,सीमा रामकिशन मुनपूर सरपंच प्रत्याशी अलेई, सुरेश कोली पुर्व सरपंच ढिगावडा, महेन्द्र वार्ड पंच,महादेवा भुल्या,अशोक सैनी भुरया,रामफुल,पुष्पेन्द्र जिरावली,राजेन्द्र कोली,मोहन,आदि ग्राम वासी व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।