मरुधर बुलेटिन न्यूज़ डेस्क। गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाते समय शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना के बाद हुई मुठभेड़ में मारा गया, जहां उसे कल गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि, विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा उसे घेर लिया गया, पुलिस का कहना है कि पहले उन्होंने उसे आत्मसमर्पण करवाने की कोशिश की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर से महज एक घंटे की दूरी पर, जिस कार में विकास दुबे को ले जाया जा रहा था – पुलिस के काफिले में से एक कार – बारिश के कारण हाइवे पर पलट गई। यूपी पुलिस के अनुसार दुबे ने उसके कई साथियों की तरह हिरासत से भागने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, इसी बीच पाँच में से तीन पुलिसकर्मी और आरोपी घायल हो गए। ज्ञात हो कि आरोपी ने जैसे तैसे कार से निकलकर पुलिसकर्मी से बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की, पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की और घेर लिया। यूपी पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करवाने की कोशिश की, लेकिन उसने इनकार कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। कानपुर पुलिस ने एक बयान में कहा, “आत्मरक्षा में पुलिस को वापस गोली चलानी पड़ी।”
विकास दुबे घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, और कुछ देर ICU में रखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। बता दें कि जब विकास दुबे के गांव वालो को उसके एनकाउंटर की खबर मिली तो पुरे गांव में खुशी का मौहाल बन गया।