उदयपुर जिले में आतंक बन चुका तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ही गया है। जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र में बीते 3 महीनों में 7 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह दबोच लिया। दरअसल, तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव पहुंचा था। इस दौरान गांव से जुड़े जंगलों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। जहां तेंदुए को ललचाने के लिए बकरा बंधा हुआ था। इस दौरान बकरे पर हमला करने के लिए जैसे ही तेंदुआ पिंजरे के नजदीक पहुंचा पिंजरा बंद हो गया और आदमखोर बन चुका तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया

