लंदन- के वेम्बले स्टेडियम में खेले गए यूरो कप के फाइनल में इटली ने जीत दर्ज की। उसने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त दी। इटली की टीम 53 साल बाद यूरो कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई है। उसने पिछली बार यह खिताब 1968 में युगोस्लाविया को हराकर जीता था। इटली की टीम पिछले 34 मैच से अजेय है। इटली के लियोनार्डो बनूची ने मैच के 67वें मिनट में गोल किया। इसी के साथ वे यूरो कप के फाइनल में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनकी उम्र 34 साल 71 दिन रही।इटली ने यह अपना छठा मेजर टूर्नामेंट खिताब जीता है। उसने अब तक 4 बार फीफा वर्ल्ड कप के अलावा 2 बार यूरो कप खिताब भी जीता है। यूरोपियों देशों में उससे ज्यादा सिर्फ जर्मनी ही है, जिसने 7 बार मेजर टूर्नामेंट खिताब जीते हैं।
🇮🇹 The moment Italy lifted their second EURO title! 🏆 @azzurri | #ITA | #EURO2020 pic.twitter.com/MVl5tjZoyK
— UEFA EURO 2020 (@EURO2020) July 11, 2021
TUTTO VERO 🇮🇹✌️#EURO2020 pic.twitter.com/rQTN37fooZ
— Roberto Mancini (@robymancio) July 11, 2021