टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और ये शो टीवी पर ऑन एयर हो चूका है वही शो के कंटेस्टेंट भी धीरे-धीरे शो की परतें खोलते नजर आ रहे हैं| बतादे टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी भी इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा है और इस शो के चलते दिव्यंका त्रिपाठी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और अक्सर ही इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस दिव्यंका त्रिपाठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्सको शेयर करती रहती है इसी बीच शो की कंटेस्टेंट दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में दिव्यंका के हाथ और कलाई पर जख्म के निशान नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को देखने के बाद दिव्यंका के फैंस काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं और लगातार उनके फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि दिव्यंका त्रिपाठी को यह चोट कैसे आई बता दे दिव्यंका त्रिपाठी के चेहरे और हाथों पर जो जख्म के निशान नजर आ रहे हैं वह उन्हें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में एक स्टंट करने के दौरान लगी है जिसके बारे में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को जानकारी दी हैं|

बता दे दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट के कैप्शन में दिव्यांका त्रिपाठी ने यह लिखा है कि,” मैं नेचर से इतना ज्यादा प्यार करती हूं कि क्रोकोडाइल लेदर का इस्तेमाल तक नहीं करती बल्कि मैं मगरमच्छ के दांतो के निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे के निशान अपने कलाई पर लिए घूम रही हूं”| दिव्यांका के इस पोस्ट को देखने के बाद आप यह समझ ही गए होंगे कि दिव्यांका को यह चोट उनके पहले स्टंट के दौरान लगी है दिव्यंका त्रिपाठी की बहादुरी की तारीफें कर रहे हैं|